प्रेस टीवी पूरे बहरैन में हज़ारों की संख्या में जनता आले ख़लीफ़ा शासन के विरुद्ध सड़कों पर आयी जिसके दौरान सुरक्षा बलों के साथ टकराव में कई लोग घायल हो गए।शनिवार को सनाबीस और समाहीज गावों में आले ख़लीफ़ा शासन के सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन कर रही जनता को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और ध्वनि बम का प्रयोग किया। इस दौरान एक 14 वर्षीय किशोर सहित कई घायल हो गए जबकि दो लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया।इसी प्रकार का प्रदर्शन बिलाद अल-क़ादिम क़स्बे में भी हुआ जिसके दौरान बहरैनी जनता ने आले ख़लीफ़ा शासन के सत्ता से हटने की मांग दोहराई।ज्ञात रहे बहरैन में आले ख़लीफ़ा शासन इस देश की सत्ता पर 230 वर्षों से अधिक समय से क़ब्ज़ा जमाए हुए है।इन प्रदर्शनों को बहरैन के सबसे बड़े विपक्षी धड़े अलविफ़ाक़ ने आयोजित कराया था जो आले ख़लीफ़ा शासन के विरुद्ध एक सप्ताह लंबे अभियान का भाग था।इस अभियान का उद्देश्य इस देश में आयोजित होने वाली फ़ार्मूला वन ग्रांड प्री प्रतियोगिता को रद्द, राजनैतिक बंदियों की रिहाई और प्रजातांत्रिक सुधार कराना है। ............166
13 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 409179
बहरैन में हज़ारों की संख्या में जनता आले ख़लीफ़ा शासन के विरुद्ध सड़कों पर आयी जिसके दौरान सुरक्षा बलों के साथ टकराव में कई लोग घायल हो गए........